मेरठ, अक्टूबर 15 -- मवाना में बिजली आपूर्ति बाधित Meerut News: मवाना नगर और ग्रामीण क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम खराब होने के कारण मवाना नगर की बिजली आपूर्ति पांच घंटे से अधिक समय तक ठप रही। वहीं, बारिश और तेज हवा से खेतों में खड़ी धान की पकी फसल गिर गई। इससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। तेज हवा और बारिश के चलते मौसम में भी बदलाव महसूस किया गया। बारिश के बाद लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। गुरुवार को सुबह करीब सुबह 9:45 बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान हस्तिनापुर रोड स्थित 33/11 केवी बिजलीघर की लाइन पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। वहीं, मेरठ रोड स्थित 33/11 केवी बिजलीघर की लाइन में भी फाल्ट आ गया। इसके चलते पूरे मवाना नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह 9:45 बजे ब...