Meerut News: तेज रफ्तार स्कूली वैन से गिरा बच्चा, बाल-बाल बचा
मेरठ, नवम्बर 24 -- Meerut News: मेरठ। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार सुबह मलियाना पुल के पास एक दिल दहला देने वाली घटना में सेंट पैट्रिक एकेडमी का नर्सरी कक्षा का छात्र चलती वैन से गठरी की तरह सड़क पर आ गिरा। हैरानी की बात यह रही कि चालक को इस बात की भनक तक नहीं लगी और वैन करीब 20 मीटर तक आगे दौड़ती रही। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे वाहन चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह बच्चा निजी वैन से स्कूल जा रहा था। मलियाना पुल के समीप अचानक वैन का दरवाजा खुला और मासूम सड़क पर जा गिरा। गिरने के कारण बच्चे की नाक पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना देख आसपास मौजूद राहगीर तुरंत वैन के पीछे दौड़े और शोर मचाकर चालक को रुकवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.