Meerut News: तेज रफ्तार बुलेट ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर
मेरठ, सितम्बर 28 -- Meerut News: कैंटोनमेंट अस्पताल के सामने रविवार रात तेज रफ्तार बुलेट ने पैदल घर जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर बाजार थाना क्षेत्र के पत्ता मोहल्ला निवासी राजू रविवार रात करीब 11 बजे बेगमपुल की ओर से पैदल अपने घर जा रहे थे। वह कैंटोनमेंट अस्पताल के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आई तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजू सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.