Meerut News: तेज रफ्तार बाइक चलाने पर टोका तो भिड़े युवक, ग्रामीणों ने तमंचा छीना
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल में रविवार रात गली में तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। विरोध पर एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तमंचा छीन लिया। इसके बाद तीनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने परतापुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गगोल निवासी शेखर पुत्र समरपाल के अनुसार उनका छोटा भाई दीपांशु रविवार रात गली में मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। दीपांशु ने टोक दिया। इस पर बाइक सवार युवकों और दीपांशु के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने गाली गलौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.