Meerut News: तेज रफ्तार बनी काल, खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल
मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: रविवार देर रात तेज रफ्तार युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गई। एएसपीजी कॉलेज के समीप स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजनों द्वारा इनकार कर दिया गया। मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी 23 वर्षीय जिशान रविवार रात करीब सवा 10 बजे अपने साथी अरशद के साथ बाइक से मेरठ रोड की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एएसपीजी कॉलेज के निकट स्पीड ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज गति से बाइक खंभे में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में जिशान के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी अरशद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.