Meerut News: तेज आवाज में डीजे के कारण महिला की मौत मामले में मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: मेरठ सरधना क्षेत्र में प्रसव के बाद गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजने के कारण 24 वर्षीय यासमीन की मौत के आरोप मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने डीएम से रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत की शिकायत के अनुसार 25 सितंबर 2026 को एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से महिला ने बेटी को जन्म दिया था। इसके करीब एक घंटे बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि गणेश विसर्जन के दौरान बज रहे तेज डीजे संगीत के कारण उनकी हालत और गंभीर हो गई। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई, जिसे अस्पताल ने रक्तचाप बढ़ने और दौरे पड़ने का परिणाम बताया था।आयोग ने मामले की निष्पक्ष जांच कर 10 दिसंबर 2026 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वास्तविक कारणों का खुलासा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.