Meerut News: तेंदुए के हमले से बाल-बाल बचा किसान, ग्रामीणों में दहशत
मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: गांव हंसापुर में शनिवार सुबह खेत पर काम करने गए किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। किसान ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वन दरोगा अभिनव चौधरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और निरीक्षण के दौरान पंजों के निशान मिलने पर ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी है। गांव हंसापुर निवासी आशीष पुत्र जय सिंह शनिवार सुबह अपने खेत में खरपतवार साफ करने के लिए गया था। आशीष खेत में जैसे ही पहुंचा, वहां झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से आशीष घबरा गया और शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा। गांव पहुंचने पर उसने तेंदुए के हमले की जानकारी दी।
घटनास्थल पर वन विभाग की उपस्थिति घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.