मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: हस्तिनापुर वन्य जीव अभयारण्य से सटे क्षेत्रों में तेंदुए के देखे जाने की लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी हस्तिनापुर रेंज के निर्देशन में रविवार रात और सोमवार सुबह हाइवे के किनारे संभावित क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आधुनिक इंफ्रारेड तकनीक से लैस ड्रोन की मदद से कई स्थानों पर जंगल और आसपास के इलाकों की गहन निगरानी की गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: तेंदुए की दहशत से सहमे ग्रामीण, नलकूप की छत पर दिखने का दावा सर्च अभियान की गतिविधियाँ वन विभाग की टीम ने एनएच-34 स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल, ग्राम खेड़ी मनिहार, अनूपशहर गंग नहर क्षेत्र, ग्राम अकबरपुर सादात तथा बटावली समेत विभिन्न स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान गीदड़, नीलगाय स...