Meerut News: तीन दिन की बारिश में उधड़ी हाईवे की सूरत, हंगामा किया
मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: तीन दिन हुई बारिश ने मवाना क्षेत्र के प्रमुख हाईवे और संपर्क मार्गों की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। पिंजरापोल गोशाला के सामने मवाना-पौड़ी हाईवे को तीन दिन की बरसात के भरे पानी से गहरे गड्ढों में तब्दील कर दिया। साथ ही मवाना से तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर को जोड़ने वाला मवाना-किठौर हाईवे पर बारिश के चलते दस फुट लम्बे व दो फुट गहरे गड्ढे बन गये है। इस मार्ग पर कई गांवों के ग्रामीणों ने कुछ समय तक हंगामा भी किया। हाईवे पर बने गड्ढों से चार पहिये हल्के व भारी वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के लोगों को इन दोनों हाईवे से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर आने-जाने वाले लोगों ने जल्द गहरे गड्ढों को भरने की जोरदार मांग उठाई है。 यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से मांडा क्षेत्र की अधिकतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.