Meerut News: तिरंगे के रंग में रंगा मेरठ, हर ओर गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे
मेरठ, अगस्त 14 -- Meerut News: गुरुवार को भाजपा की महानगर इकाई की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम और उत्साह से ओत-प्रोत इस यात्रा ने पूरे शहर के वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। मेयर हरिकांत अहलूवालिया के संयोजन में तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंशा देवी मंदिर से हुई। रास्ते भर भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगते रहे। सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम और कमल दत्त शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में कार्यकर्ताओं ने लंबी तिरंगा शृंखला बनाकर अनुशासित रूप से हिस्सा लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.