मेरठ, अगस्त 11 -- Meerut News: गगोल तीर्थ पर भंडारे में भोजन करने पहुंचे दो युवक तालाब के पास पैर फिसलने से पानी में गिर गए। दोनों के तालाब में गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परतापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों को सकुशल तालाब से बाहर निकाल लिया। दोनों को बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना 10 अगस्त की है। गगोल तीर्थ पर आयोजित भंडारे में इंदिरापुरम निवासी रविंद्र पुत्र शिवचंद्र और रत्नेश पुत्र रामउदेश राय भोजन करने पहुंचे थे। दोनों तालाब के पास मौजूद थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दोनों तालाब में गिर गए। दोनों के पानी में गिरने की सूचना मिलते ही परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देरी किए स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाश शुरू कराई। ग...