Meerut News: तालाब का पानी खेतों में भरा, 125 बीघा गन्ने की फसल पर मंढराया खतरा
मेरठ, सितम्बर 18 -- Meerut News: कपसाड़ गांव में तालाब के पानी की निकासी नहीं होने से करीब 125 बीघा गन्ने की फसल जलभराव की चपेट में आ गई है। लगातार खेतों में पानी भरा रहने से फसल बर्बाद होने की आशंका को लेकर किसानों में चिंता है। किसानों ने एसडीएम से पानी की निकासी कराने की मांग की है। मामले में एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने राजस्व टीम को मौके का निरीक्षण कर तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। किसानों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में बाबा बैरागीनाथ वाला तालाब है। तालाब के पानी की निकासी के लिए पहले नाला बना हुआ था, लेकिन नाले पर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है। बारिश के बाद तालाब का पानी खेतों में पहुंच रहा है। इससे करीब 125 बीघा में खड़ी गन्ने की फसल में जलभराव हो गया है। किसानों का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.