Meerut News: तार टूटने से लगी गन्ने की फसल में आग
मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव रानी नंगला मे किसान के खेत में गन्ने की फसल में बिजली का तार टूट जाने से आग लग गई। जिससे काफी गन्ना जल गया है। किसान ने इस संबंध में थाना पर तहरीर दी है। गांव रानी नंगला निवासी पीड़ित किसान रणवीर सिंह ने थाना पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके खेत से 11 हजार की बिजली लाइन गुजर रही है। मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे तार टूटकर खेत में गिर गया। जिससे खेत में खड़ी दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। जिससे किसान को काफी हानि हुई है। उसका कहना है कि उसके सामने समस्या यह है कि अभी तक मिल या क्षेत्र में कोई कोल्हू भी नहीं चले है अब वह इस जले गन्ने का कहां सप्लाई करे। अवर अभियंता सतबीर सिंह कहना है कि खंभे से इंसुलेटर में स्पार्किंग हुई थी, जिस कारण आग लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.