Meerut News: तहसील समाधान पर 50 शिकायतों में पांच का निस्तारण
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: मवाना तहसील में शनिवार तहसील समाधान दिवस के मौके पर एडीएम न्यायिक सुदामा वर्मा ने समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। 50 शिकायतें आई, जिनमें पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शनिवार को एडीएम सुदामा वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस पर पानी की निकासी, बिजली, अवैध कब्जे, सड़क आदि समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्र आए। आई। मौसम की बदमिजाजी के बावजूद फरियादी समाधान दिवस पर पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। एडीएम सुदामा वर्मा ने समस्याओं को पारदर्शिता से समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ पंकज लवानिया, तहसीलदार निरंकार सिंह व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.