Meerut News: तहसील रोड पर सांडों ने मचाया उत्पात, बाइक क्षतिग्रस्त
मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: गुरुवार दोपहर तहसील रोड पर पशु चिकित्सालय के निकट उस समय अफरातफरी मच गई जब दो सांड भिड़ गए। करीब 15 मिनट तक दोनों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कई लोग चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। बाद में लोगों ने किसी तरह उन्हें वहां से भगाकर स्थित को सामान्य किया। बता दें कि तहसील रोड पर कई आवारा सांड घूम रहे हैं। जोकि आए दिन किसी न किसी को टक्कर मार देते हैं। गुरुवार दोपहर पशु चिकित्सालय के सामने अचानक दोनों सांडों में भिड़ंत हो गई। दोनों गोवंश सड़क पर ही जोर आजमाइश करने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सड़क किनारे खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कई बाइक सवार लोग उनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गोवंशों की लड़ाई के चलते काफी देर तक मार्ग पर याताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.