मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: मंगलवार अल सुबह तहसील रोड पर होली भवन के निकट एचटी लाइन का तार टूटकर गिर जाने से हड़कंप मच गया। टूटे तार से काफी देर तक चिंगारियां निकलती रही। जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। उन्होंने बिजली आपूर्ती बंद की, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि जिस समय ये घटना हुई उस समय सड़क पर कोई नहीं था, यदि होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मंगलवार सुबह करीब पौने पांच बजे तहसील रोड पर होली भवन के निकट अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर आ गिरा। उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही बेहद कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह की सैर पर निकले सभासद खालिद की नजर टूटे हुए तार पर पड़ी। उन्होंने तत्काल बिजलीघर पर फोन कर सूचना देने का प्रयास किया, ले...