Meerut News: तहसील रोड पर खंभे में उतरे करंट की चपेट में आई बच्ची
मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: रविवार को हुई बारिश के बाद तहसील रोड पर जलभराव के बीच बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में बच्ची आ गई। मौके पर मौजूद युवक ने बेल्ट की मदद से बच्ची को खंभे से अलग कर उसकी जान बचा ली। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। उधर, घटना को लेकर लोगों में रोष है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। तहसील रोड निवासी सरबेज की पुत्री रिजा रविवार दोपहर अपनी बहन हुरैन के साथ कुमार पैलेस के पास खेल रही थी। वहां बिजली का लोहे का खंभा खड़ा हुआ था और उसके नीचे पानी भरा हुआ था। जिसके चलते खंभे में करंट उतरा हुआ था। जैसे ही रिजा खंभे के संपर्क में आई, उसे तेज झटके लगे और वह वहीं फंस गई। यह नजारा देख लोगों में हड़कंप मच गया। एक युवक ने सूझब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.