Meerut News: तहसील तिराहे पर खराब हुई रोडवेज बस, लगा लंबा जाम
मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: नगर के व्यस्त तहसील तिराहे पर बुधवार शाम बीच सड़क एक रोडवेज बस के अचानक खराब हो जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। देखते ही देखते तहसील तिराहे से सुभाष चौक तक लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। बुधवार शाम करीब पांच बजे मवाना के तहसील तिराहे के पास एक रोडवेज बस अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर रुक गई। बस के रुकते ही उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास से गुजर रहे वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।कुछ ही देर में तहसील तिराहे से लेकर सुभाष चौक तक जाम की स्थिति बन गई। मेरठ रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.