Meerut News: तहसील गेट पर टूटा बिजली का तार, बाइक सवार बाल-बाल बचा
मेरठ, जुलाई 16 -- Meerut News: तहसील गेट के बाहर बुधवार को एलटी लाइन का जर्जर बिजली का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। उसी समय वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार की बाइक तार में उलझ गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर दूर जा गिरा। गनीमत रही कि करंट की चपेट में आने से पहले ही बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल बाइक सवार की पहचान विनोद निवासी गंगानगर, मेरठ के रूप में हुई है। वह किसी कार्य से तहसील आया था। तार टूटते ही उसमें तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे तहसील गेट और अधिवक्ताओं के चैंबर के बाहर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल ऊर्जा निगम को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।बताया गया कि जर्जर तार कई घंटे तक सड़क पर लटका रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.