Meerut News: तलाक लेने के लिए रची थी लूट की झूठी कहानी
मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: नित्यानंदपुर गांव में दिनदहाड़े लूट की सूचना देने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि महिला ने पति से तलाक लेने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी और आभूषण व नकदी छिपा दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आभूषण, नकदी और बैंक पासबुक बरामद की है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी महिला को थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। कस्बा शाहजहांपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हिमांशु यादव के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि नित्यानंदपुर गांव में नरेंद्र उर्फ गुड्डू के घर में घुसकर तीन बदमाशों ने लूटपाट की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। गुड्डू की पत्नी मुनेश ने पुलिस को बताया कि नकाबपोश तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर संदूक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.