Meerut News: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: रोहटा थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह चौधरी चरणसिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पूठखास पुल के निकट से चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवक को तमंचा मय कारतूस के गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ में उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद उसका चालान कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सब इंस्पेक्टर राहुल गुप्ता ने बताया कि वह पुलिस के साथ गंगनहर पटरी पर गस्त कर रहे थे। इसी बीच एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक को घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा मय कारतूस के बरामद हुआ। थाने लाकर पूछताछ में उसने अपना नाम साहिल पुत्र तैमूर निवासी पूठखास बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.