मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: मोहल्ला काबली गेट निवासी एक युवक का तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी युवक का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। मोहल्ला काबली गेट निवासी मोहम्मद शान का तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। फोटो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। गुरुवार को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।थाने में पुलिस ने युवक से वायरल फोटो के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल करने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अथवा हथ...