Meerut News: ततीना गांव में मुख्य बिजली लाइन के टूटे पोल बढ़ा रहे खतरा
मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: मवाना तहसील क्षेत्र के ततीना गांव में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव के मुख्य मार्ग पर हाईवोल्टेज बिजली लाइन के दो पोल पिछले पांच महीनों से अधिक समय से टूटे पड़े हैं। पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों के सिर पर हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी विभागीय अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से भी समस्या से अवगत कराया गया, परंतु हर बार केवल खोखला आश्वासन ही हाथ लगा。
ग्रामीणों का आक्रोश गांव के निवासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.