Meerut News: तकनीकी कार्यप्रणाली-डेटा प्रबंधन में मेरठ रेंज का दबदबा
मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: पुलिस की तकनीकी कार्यप्रणाली और डेटा प्रबंधन में मेरठ रेंज ने प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। सीसीटीएनएस की सितंबर 2026 की रैंकिंग में परिक्षेत्र के तीन जिलों ने टॉप-10 में जगह बनाकर बाजी मारी है। मेरठ प्रदेश में तीसरे, बुलंदशहर छठे और हापुड़ नौवें स्थान पर रहा। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ की ओर से जारी इस रैंकिंग में प्रदेश के जिलों का मूल्यांकन 16 निर्धारित पैरामीटर पर किया जाता है। इसमें डेटा सिंक, अपराध विश्लेषण पोर्टल, शिकायतों का निस्तारण, गिरफ्तार आरोपियों और गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित रिकॉर्ड की फीडिंग सहित तकनीकी कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति परखी जाती है। यह भी पढ़ें- Hapur News: आईजीआरएस में हापुड़ जनपद ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.