मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: परीक्षितगढ़ में मंगलवार को नगर में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ समाजसेवी गुल्लू गुर्जर ने भगवान शिव का तिलक एवं पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि रामलीला के आयोजन से हिंदू धर्म की प्राचीन परंपराओं और संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है। ऐसे आयोजनों में समाज के सभी वर्गों का सहयोग सराहनीय है। कमेटी अध्यक्ष विद्या भूषण गर्ग और महासचिव श्याम दत्त शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। शिव बारात सुभाष चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, गुड़ मंडी और किठौर स्टैंड होते हुए रामलीला मंच पर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने किया。 यह भी पढ़ें- Hapur News: 10 दिसंबर को शुरू होगी बक्सर की...