Meerut News: ड्रम में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम
मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: बहसूमा क्षेत्र के गांव मोड़ कला में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। घर के आंगन में रखे पानी से भरे ड्रम में गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्ची के माता-पिता दोपहर में आराम कर रहे थे और मासूम खेलते-खेलते घर के आंगन तक पहुंच गई। लगभग एक घंटे बाद जब परिजनों की नींद खुली और बच्ची दिखाई नहीं दी तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान बच्ची पानी से भरे ड्रम में उल्टी अवस्था में मिली। आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौती संतान की मौत से परिवार में मातम छा गया。
घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार गांव मोड़ कला निवासी कविंद्र सिंह की दो वर्षीय पुत्री गीताशी गुरुवार दोपहर अपने माता-पिता के साथ कमरे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.