Meerut News: ड्यूटी से घर लौट रहे इलेक्ट्रिशियन को ट्रॉले ने कुचला, मौत
मेरठ, सितम्बर 24 -- Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून बाईपास पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रॉले की चपेट में आने से बाइक सवार इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रॉला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रॉला कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीनपुर निवासी रोहित सैनी (24 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल सैनी कालका डेंटल कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्य करता था। बुधवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद रोहित बाइक से घर लौट रहा था। बताया गया कि दिल्ली-देहरादून बाईपास पर पीछे से आए तेज रफ्तार दस टायरा ट्रॉले ने ओवरटेक करते समय उसकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ट्रक ने कारोबारी के परिवार को कुचला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.