Meerut News: डॉक्टर्स डे के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में पौधरोपण
मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: डॉक्टर्स डे पर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग 25 पौधों का रोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टांक ने बताया कि बरसात के महीने में विभिन्न पार्कों में लगातार औषधीय एवं फलदार वृक्षों का भी रोपण किया जाएगा। इस अवसर पर उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज त्यागी, रेडियोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. यास्मीन उस्मानी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अरुणा वर्मा, माली सियाराम, रामसुंदर, प्रदीप नागर, शिवा, कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.