Meerut News: डेयरी से लौट रही युवती से छेड़छाड़, खींचकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: लोहियानगर थाना क्षेत्र में डेयरी से दूध लेकर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो युवकों पर जातिसूचक शब्द कहने, गाली-गलौज करने, मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 29 अक्तूबर की शाम वह डेयरी पर दूध लेने गई थी। आरोप है कि एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। किसी तरह वह वहां से चली गई। रास्ते में सुनसान पड़े पुराने मकान के पास आरोपी युवक और उसके मामा ने हमला कर दिया। दोनों ने उसकी चोटी पकड़कर मारपीट की और दुष्कर्म की नीयत से सुनसान मकान में खींचने का प्रयास किया। सोमवार को पीड़िता को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर की शिकायत की है। पीड़िता ने एससी एसटी एक्ट में धारा बढ़ाने की मांग की है। उधर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.