Meerut News: डीजे की ऊंचाई पर कृष्ण छठ यात्रा रोकी, लालकुर्ती थाना प्रभारी से आयोजक नोकझोंक
मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बुधवार रात कृष्ण छठ यात्रा को अधिक ऊंचाई वाले डीजे ने रोक दिया। पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया तो आयोजक भड़क गए। मौके पर ही लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेन्द्रपाल और आयोजकों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस के मुताबिक यात्रा में लगाया गया डीजे निर्धारित ऊंचाई से अधिक था। सड़कों पर बिजली के तारों और अन्य अवरोधों के चलते ऊंचे डीजे से हादसे की आशंका थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने डीजे हटाने या उसकी ऊंचाई कम करने के बाद ही यात्रा आगे बढ़ाने की बात कही। इस पर आयोजकों ने आपत्ति जताई और पुलिस से बहस शुरू हो गई। कुछ देर तक पुलिस और आयोजक आमने-सामने रहे। मौके पर भारी भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.