मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: मेरठ। विकास भवन सभागार में सोमवार को डीएम डॉ.वीके सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने विभागवार शिकायतों की स्थिति, निस्तारण की गुणवत्ता और प्राप्त फीडबैक की गहन समीक्षा की। डीएम ने स्पष्ट किया कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। ​बैठक के दौरान कई विभागों के विभागीय आईजीआरएस नोडल अधिकारियों के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि वे शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर फीडबैक प्राप्त करें और मौके पर जाकर शिकायतों का भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि ...