Meerut News: डीएम और एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
मेरठ, अगस्त 11 -- Meerut News: सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक की व्यवस्थाओं का जायजा लेने और आगामी शिवरात्रि की तैयारियों को परखने के लिए डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे ने सोमवार को बाबा औघड़नाथ मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर के प्रवेश और निकास मार्गों, कतार व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आसपास के यातायात का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी भक्त को असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में पेयजल और चिकित्सा सहायता जैसी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: अधिकारी-बलों को सेवा भाव व धैर्य से श्रद्धालुओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.