Meerut News: डीआईजी सहारनपुर के सामने आज होंगे बयान
मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव की एसएसपी कार्यालय में पिटाई और एसओजी कार्यालय में थर्ड डिग्री प्रकरण में दो गवाहों की गवाही आज हो सकती है। डीआईजी कार्यालय से दोनों गवाहों फैसल और पिंटू को नोटिस भेजा गया है। डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह के कार्यालय से फैसल और पिंटू को गवाही के लिए नोटिस भेजकर सोमवार को कार्यालय बुलाया गया था। फैसल ने बताया था कि 19 अगस्त को वह मोहित की स्कॉर्पियो से पुलिस ऑफिस पहुंचे थे। उनके साथ दिग्विजय भाटी भी थे। दिग्विजय और मोहित एसएसपी कार्यालय के अंदर चले गए। फैसल ने बताया था कि इसी दौरान एसएसपी और दिग्विजय भाटी में विवाद हुआ था और पुलिस ने दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव की पिटाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- दो गवाहों को नोटिस, आज अखिलेश यादव से मिलेंगे दिग्विजय भाटी और मोहित कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.