Meerut News: डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग प्रतियोगिता में युवा तैराकों का शानदार प्रदर्शन
मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: डीपीएस में आयोजित गेमरन ओपन डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग प्रतियोगिता में युवा तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण और रजत पदक जीते। प्रतियोगिता का शुभारंभ जया शांडिल्य ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालकों ने 25 और 50 मीटर की फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक व बटरफ्लाई स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अंडर 10 बालिका वर्ग में तेजस्विनी तोमर ने छह स्पर्धाओं में स्वर्ण जीता। वृत्ति ग्रोवर ने दो रजत पदक हासिल किए। अंडर 12 में वान्या मिश्रा ने दो स्वर्ण, वाणी शर्मा ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। अंडर 14 बालक वर्ग में निवान ने दो स्वर्ण, विवांश तोमर ने दो स्वर्ण और रचित ने रजत पदक हासिल किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में अवनी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.