मेरठ, अगस्त 15 -- Meerut News: भावनपुर थाना क्षेत्र की गंगानगर स्थित गंगा हाइट्स में खाना डिलीवर करने पहुंचे युवक को ऊपर खाना पहुंचाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवकों ने घर के पास बुलाकर पीट दिया। गंभीर हालत में पीड़ित अपने परिचितों के साथ भावनपुर थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया गया कि डिलीवरी बॉय गंगा हाइट्स में फूड डिलीवरी देने पहुंचा था। इसी दौरान खाना ऊपर पहुंचाने को लेकर ग्राहक और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद फोन पर डिलीवरी बॉय के साथ गाली गलौज की गई। कुछ देर बाद युवकों ने उसे घर के पास बुला लिया। आरोप है कि युवक के वहां पहुंचते ही कई युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसे घर के अंदर ले गया और बंद रखा। बाद में उसे छोड़ दिया गया। पीड़ित न...