मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: शुक्रवार की देर शाम बागपत-मेरठ हाईवे पर डालूहेड़ा के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पचास वर्षीय बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की बाईक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसने से मौत हो गई।घटना के वक्त ट्रक सड़क से सटाकर खड़ा हुआ था।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना क्षेत्र के गांव कुराली निवासी 50 वर्षीय संजय पुत्र वेदराम शुक्रवार सुबह घरेलू काम से बागपत क्षेत्र में गया था। संजय अपना काम निपटाकर बाईक से गांव लौट रहा था कि डालूहेड़ा के पास सामने से आ रहे वाहन को बचने के चक्कर में संजय बाइक समेत सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...