मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: कैंट स्थित व्हाइट हाउस में शुक्रवार को अक्षय बंधन संस्था द्वारा डांडिया उत्सव हुआ जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुजराती और राजस्थानी परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने ढोल और गरबा के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। वहीं, जब जिद पर आ गई पार्वती, ढोली तारो, सबसे बड़ा तेरा नाम शेरावाली और छोगड़ा तारा पर प्रस्तुति दी। संयोजिका रेखा अग्रवाल और राखी गोयल ने जब पुष्प वर्षा की, तो नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया। डांडिया क्वीन मेरठ का खिताब डॉली गुप्ता व सिम्मी अग्रवाल को संयुक्त रूप से दिया गया। इस मौके पर संस्था की वरिष्ठ सदस्या नेहा अग्रवाल, अध्यक्ष अनु गोयल, अंशु, सलोनी रस्तोगी, रेखा अग्रवाल, राखी गोयल, मीनू अग्रवाल, अल्पना, साक्षी, शिवानी गोयल, खुशबू गुप्ता, निशा गोयल, रेनू गोयल आदि रहीं।वहीं, यह भी पढ़ें- G...