मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: गढ़ रोड भटीपुरा गांव स्थित उमालोक पब्लिक स्कूल में मंगलवार को डांडिया उत्सव का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर उत्सव की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मधुर संगीत की धुनों पर रंग-बिरंगे डांडिया के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण छाया रहा। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं सामूहिक सहभागिता के महत्व से परिचित कराया गया। स्कूल प्रधानाचार्या डा. बबीता पाराशर ने सभी की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...