Meerut News: डांडिया उत्सव की धूम, उत्साह के साथ झूमे मेरठवासी
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: रोटरी क्लब मेरठ एवं भारत विकास परिषद, शिखर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में गढ़ रोड स्थित अरोमा गार्डन, मेरठ में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ उत्सव का आनंद लिया। डीजे की मधुर धुनों पर डांडिया और नृत्य ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। आयोजन में तंबोला गेम, विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल तथा आकर्षक वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए, जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और खुशियों का माहौल बना रहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब मेरठ के अध्यक्ष एडवोकेट संजय शर्मा, सचिव सीए मनोज सिंघल तथा भारत विकास परिषद, शिखर शाखा की अध्यक्षा रेनू कंसल का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: डांडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.