मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी में शनिवार को नवरात्रि के अवसर पर डांडिया इव रंगसा का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर संगीत, नृत्य और भारतीय संस्कृति की मनमोहक छटा से जगमगा उठा। ​कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, सचिव सुरेश चंद जैन रितुराज, प्रबंध समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्या रुपाली चौधरी, उप प्रधानाचार्या मुक्ता चावला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों और अभिभावकों ने पारंपरिक गुजराती संगीत एवं डांडिया की थाप पर जमकर नृत्य किया। ​समारोह में स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल और मनोरंजक गेम्स कॉर्नर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनका अतिथियों और बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Na...