Meerut News: डस्टबिन खरीदने को लेकर विवाद, ग्राहक से मारपीट
मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: लालकुर्ती थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी में डस्टबिन खरीदने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने ग्राहक से मारपीट कर दी। रजबन निवासी अनुज कुमार मनोटिया ने बताया कि अपनी मां के साथ अस्पताल में टेस्ट कराने गया था। इसके बाद दोनों लालकुर्ती सब्जी मंडी पहुंचे और वहां एक प्लास्टिक की दुकान से डस्टबिन खरीदने लगे। आरोप है कि दुकानदार ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकानदार ने उसकी मां के साथ भी अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया। अनुज का आरोप है कि विरोध किया तो दुकानदार ने हेलमेट से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दुकानदार ने अपने भाई को भी बुला लिया। दोनों भाइयों पर मिलकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद अनुज ने लालकुर्ती थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर , एसएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.