मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पावली खास में बुधवार शाम ट्रैक्टर से आगे बाइक निकालने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लोहे की रॉड और पंच से हमला कर दिया। जिसमें चार लोगों को घायल हो गए। घायलों के परिजनों ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार पावली खास निवासी विशाल पुत्र रामगोपाल और मनोज पुत्र सुभाष बुधवार शाम करीब पांच बजे मोदीपुरम से कपड़े खरीदकर बाइक से लौट रहे थे। पावली फाटक के पास गांव का ही नीरज ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहा था। विशाल ने बाइक ट्रैक्टर से आगे निकाली तो ट्रैक्टर में बैठे लोगों ने गाली-गलौज कर दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गिट्टी लोड ट्रैक्टर मकान से छूने पर मारपीट, पांच घायल विरोध करने पर नीरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल और ...