Meerut News: ट्रांसफार्मर चोरी करते बदमाश दबोचा, साथी फरार
मेरठ, नवम्बर 14 -- Meerut News: करनावल-सरूरपुर संपर्क मार्ग पर शनिवार अलसुबह किसान के नलकूप से ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अन्य सदस्यों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं आए। करनावल निवासी कालूराम हुड्डा के नलकूप पर लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदमाशों ने जमीन पर गिरा दिया और उसका सामान निकालने लगे। इसी दौरान खेत पर पहुंचे किसान को गन्ने के खेत में आहट सुनाई दी। उसने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों को आता देख बदमाश भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश गिर गया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े हुए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान साजिद पुत्र महबूब निवासी कस्बा करनावल के रूप में हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.