Meerut News: टॉफी का लालच देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी गांव में घर के बाहर खेल रही नाबालिग बच्ची को टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि रिठानी गांव में किराये के मकान में रहने वाले मनोज कुमार पुत्र रामपाल ने करीब तीन माह पहले बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी मनोज कुमार को रिठानी स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.