मेरठ, नवम्बर 21 -- Meerut News: मेरठ। काम पर जाने के लिए घर से निकले दो दोस्तों की बाइक रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। लोहियानगर क्षेत्र में सामने से आए तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। खरखौदा निवासी पवन पुत्र सुखी राम अपने दोस्त अंकुर के साथ बाइक से टीपीनगर क्षेत्र में काम के सिलसिले में जा रहा था। दोनों अभी लोहियानगर थाना क्षेत्र में पहुंचे थे कि सामने से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पवन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास म...