मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: खरखौदा पुलिस हिरासत में टायलेट क्लीनर पीने वाले बाइक चोर गिरोह के सदस्य से खरखौदा पुलिस ने बाइक के पार्ट्स बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस आरोपी के दो साथियों को जेल भेज चुकी है। धीरखेड़ा के नया गांव निवासी राजीव की बाइक एक सप्ताह पूर्व घर से चोरी हो गई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान मिथुन निवासी नूरपुर थाना मसूरी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया था।पूछताछ के बाद चोरी की गई मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के दो साथियों मोहित और मनीष निवासी ईशाकनगर, थाना भोजपुर गाजियाबाद को जेल भेज दिया है। बता दें कि मंगलवार सुबह मिथुन ने धीरखेड़ा पुलिस चौकी के शौचालय में टायलेट क्लीनर पी लिया था, तभी से वह उपच...