मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: गंगानगर निवासी एक वृद्ध के पेंशन खाते को अपडेट कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 5.60 लाख रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर वृद्ध को ठगी का पता चला। ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगानगर निवासी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि उसका पेंशन खाता सेंट्रल बैंक में है। 12 अक्तूबर दोपहर में उसके पास कॉल आई। उसने खुद को सेंट्रल बैंक के मुंबई आफिस का अधिकारी बताया। कहा कि उनके पेंशन खाते का लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करना है। ब्रजपाल उसके झांसे में आ गए और पीडीएफ पर क्लिक कर दिया। आरोप है कि अगले दिन उसके खाते से 5.60 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। मैसेज आने पर ठगी का अहसास हुआ। उधर, साइबर क्राइम थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpu...