Meerut News: झमाझम बारिश से धान-गन्ने को संजीवनी, किसानों के खिले चेहरे
मेरठ, अगस्त 6 -- Meerut News: बहसूमा क्षेत्र में बुधवार शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी रुक-रुककर जारी रहा। लगातार हुई वर्षा से धान और गन्ने की फसलों को संजीवनी मिल गई है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से किसानों को सिंचाई के लिए डीजल खर्च से राहत मिली है, वहीं उमस भरी गर्मी से भी लोगों ने राहत महसूस की। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से धान की फसल को सबसे अधिक फायदा होगा। किसान श्यामपाल चपराना, अनिल शर्मा और संजय बैंसला ने बताया कि खेतों में पर्याप्त नमी बनने से धान की बढ़वार बेहतर होगी और फसल मजबूत होगी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: झमाझम बारिश से मिली उमस से राहत, किसान के खिले चेहरा साथ ही गन्ने की फसल को भी नई ऊर्जा मिलेगी।कृषि विशेषज्ञ मुकेश सिंह ने बताया कि धान की खेती के लिए यह वर्षा बेहद लाभदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.