Meerut News: झमाझम बारिश, ओलावृष्टि से गिरा पारा
मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: मवाना तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक ओलावृष्टि के बाद लगभग 50 मिनट तक तेज बारिश हुई। दोपहर दो बजे के आसपास भी बारिश हुई। इस समय की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। वहीं, बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। सरसों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए भी बारिश को लाभकारी माना जा रहा है। हालांकि, तेज हवा चलने पर खेतों में खड़ी गन्ने की फसल गिरने से किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मवाना क्षेत्र के गांव सीना निवासी 72 वर्षीय किसान वीर सिंह दावा करते हैं कि करीब 49 साल पहले यानि दस नवम्बर 1977 की छोटी दीपावली के दिन बहुत तेज बारिश हुई थी। उन्होंने कहा कि पिछले 49 वर्षों से श्राद्ध और नवरात्र के आसपास इस तरह की बारिश नहीं हुई। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.