मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: फलावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महलका-बातनौर के निकट ज्वेलर्स से स्कूटी लूट की घटना का फलावदा पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर दौराला क्षेत्र के समौली के जंगल से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन के नेतृत्व में पुलिस ने पूरी रात अभियान चलाकर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। दिपांशु रस्तौगी उर्फ राहुल पुत्र शिवकुमार रस्तौगी निवासी अमरोली उर्फ बड़ा गांव थाना फलावदा का गांव महलका में राहुल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। रविवार की शाम करीब 7:20 बजे वह दुकान बंद कर अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। निहोरी गांव के पास पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी स्कूटी रुकवाई, हा...